आज है पाई डे पाई एक ग्रीक शब्द है जिसका इस्तेमाल गणितीय में अंक को बताने के लिए किया जाता है।  हर साल 14 मार्च को पाई-डे मनाया जाता है।

doodle


पाई एक गणितीय कॉन्स्टेंट है। जो किसी सर्कल की परिधि और उसकी व्यास का औसत होता है। सर्कल का साइज कितना भी बड़ा हो, ये अनुपात कभी नहीं बदलता है। पाई डे हर साल 14 मार्च को इसलिए मनाया जाता है, क्योंकि 3/14 जो तारीख है वो पाई की वैल्यू को पहले दो दशमलव अंकों तक दिखाती है। महान गणितज्ञ अर्किमिडीज ने इस सिद्धांत को स्थापित करने के लिए पॉलीगॉन का इस्तेमाल किया। जिसके बाद ये तय हुआ कि पाई की वैल्यू 22/7 है। पाई एक ग्रीक शब्द है, जिसका इस्तेमाल गणितीय समीकरण में अंक को बताने के लिए किया जाता है। सबसे पहले 1706 में विलियम जोंस द्वारा π का इस्तेमाल किया गया। लेकिन इसे लोकप्रियता 1737 में मिली जब स्विस गणितज्ञ लियोनार्ड यूलर ने इसे इस्तेमाल में लाना शुरू किया। सबसे पहले 1988 में भौतिक विज्ञानी लैरी शॉ ने पाई दिवस मनाया।

गूगल ने भी पाई डे मनाया गूगल ने अपने डूडल में पेस्ट्री, बटर, सेब और संतरे के छिलकों का इस्तेमाल किया है। गूगल के दूसरे G के लिए पाई का इस्तेमाल ही किया गया है। गूगल ने लिखा, 'आज के खूबसूरत डूडल को अवार्ड विनिंग पेस्ट्री शेफ ने बनाया है।'